लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: सरोजनी नगर इलाके में किसान पथ पर शुक्रवार तड़के डिवाइडर से टकराने पर सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट करके यातायात संचालन कराया। कुछ ही देर में ट्रक की आग पर काबू पा लिया गया। सीएनजी सिलेंडरों में आग की लपटें नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जान बचाने में ट्रक से कूदा चालक जख्मी हो गया, जिसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा की कांशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार तड़के चार बजे किसान पथ से गुजर रहे सीएनजी सिलेंडर भरा ट्रक (एनएल एजे 5567) डिवाइडर से टकरा गया। इस वजह से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। चलती ट्र...