Lucknow News: किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: बीकेटी,(लखनऊ), संवाददाता। बख्शी का तलब थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसान पथ पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जीसीआरजी कॉलेज के पीछे रात करीब 8:30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पुलिस के अनुसार, सैरपुर-मड़ियांव क्षेत्र के बासवान पुरवा निवासी अंकित पुत्र ओम प्रकाश अपनी मोटरसाइकिल (यूपी32 जेयू6208) से किसी काम से कहीं जा रहे थे। रास्ते में जीसीआरजी कॉलेज के पीछे किसान पथ पर पीछे से आ रहे एक ट्रक (जेएच02बीके0597) ने उनकी बाइक को बुरी तरह टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.