Lucknow News: किसान पथ पर खड़े कंटेनर में घुसी डीसीएम,चालक की मौत
लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब तीन बजे ग्राम किसान पथ के चिलौली अंडरपास के ऊपर सड़क पर खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे केबिन से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी संदीप कुमार (34) शनिवार तड़के डीसीएम लेकर काकोरी क्षेत्र से गुजर रहा था तभी चिलौली अंडरपास के ऊपर सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची काकोरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.