Lucknow News: किसान पथ : अंडरपास का स्पैन बदला जाएगा या मरम्मत होगी, फैसला आज
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: एनएचएआई की टीम ने किसान पथ के क्षतिग्रस्त दरोगाखेड़ा अंडरपास का निरीक्षण किया और नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्ट कराए जाने का निर्णय लिया। टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच के लिए गिट्टी व तारकोल का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पैन को बदलने या मरम्मत किए जाने का निर्णय लिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेडिंग लगाकर घेर दिया गया है। बीते मंगलवार की रात किसान पथ के दरोगाखेड़ा अंडरपास के पुल से अचानक मलबा गिरा था। एनएचएआई के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन बंद कराकर नीचे से मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न के मुताबिक छत से मलबा गिरने की घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता जांचने की कवायद श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.