लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: कलमंडी कला कुम्हारन टोला गांव में रंजिश के चलते लोडर से कुचलकर किसान श्यामलाल को मारने के आरोपी फरजान को मलिहाबाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस उसके आरोपी डॉक्टर भाई और एक अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। देर शाम कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। श्यामलाल कसमंडी के कुम्हारन टोला में रहते थे। सोमवार रात वह पड़ोसी के घर के बाहर बैठे थे। इस बीच पहुंचे फरजान ने गाली-गलौज की। विवाद हो गया। फरजान चला गया। कुछ देर बाद लोडर लेकर लौटा और उसने चारपाई पर बैठे श्यामलाल को कुचल दिया। यह भी पढ़ें- चारपाई पर बैठे किसान को लोडर से रौंदकर मार डाला, परिवार के 6 सदस्य भी घायल चपेट में आने से परिवार के छह अन्य सदस्य भी घायल हो गए थे। श्यामलाल के बेटे की तहरीर पर ...