लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ में काकोरी के सराय अलीपुर गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान की दीवार में सेंध लगाकर घर के भीतर रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर दीवार में लगी सेंध पर पड़ी, तो चोरी की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सराय अलीपुर निवासी अनिल कुमार के मुताबिक, उनके मकान के बगल में एक पुराना मकान है, जिसमें फिलहाल कोई नहीं रहता। रविवार रात अज्ञात चोरों ने इसी बंद मकान की दीवार में सेंध मारकर अंदर घुसपैठ की और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: खिड़की से घुसे चोर जेवरात व रुपए लेकर फरार...