लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे किसानों व राइस मिलर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए धान खरीद व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाएं। गुरुवार को बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में प्रदेश के राइस मिलर्स प्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर श्री पाण्डेय ने धान खरीद की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

राइस मिलर्स ने रखीं अपनी समस्याएं और सुझाव बैठक में प्रदेश के राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने धान खरीद नीति, चावल की रिकवरी, प्रोत्साहन राशि, मिलों के सम्बद्धीकरण, कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के सम्प्रदान, भण्डारण, परिवहन, होल्डिंग चार्ज एवं लंबित भ...