लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: मलिहाबाद विकासखंड के अटौरा गांव में आईसीएआर-एनबीएफजीआर और आईएसआरआई कृषि विज्ञान केंद्र, लखनऊ की ओर से 'खेत बचाओ अभियान' आयोजित किया गया। इसमें 40 महिलाओं समेत 77 किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित पोषक तत्वों के इस्तेमाल, फसल चक्र अपनाने और जैविक व प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। एनबीएफजीआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रविन्द्र कुमार ने किसानों को मत्स्य पालन के साथ समन्वित कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनुतोष परिया और डॉ. मोनिका गुप्ता ने वैज्ञानिक और रंगीन मछली पालन के लाभ बताए। डॉ. अखिलेश कुमार दुबे ने आम की खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: किसानों को जैविक खेती और मिट्टी बचाने के बताए तरीके वहीं, एडीओ कृषि सिकन्दर यादव ने क...