लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा बुधवार को नगर निगम के जोन-4 कार्यालय पर फूट पड़ा। गोमतीनगर स्थित जोन-4 कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी और घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया गया, जिससे कार्यालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति ऐसी रही कि कई घंटे तक न तो आम नागरिक कार्यालय के अंदर जा सके और न ही अंदर मौजूद कर्मचारी व अधिकारी बाहर निकल पाए। प्रदर्शन में भरवारा, मल्हौर समेत आसपास के कई गांवों के किसान शामिल हुए। किसानों का आरोप था कि नगर निगम सीमा में शामिल होने के बावजूद उनके गांवों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। सीवर व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जगह-जगह गंदा पानी भरा रहता है और सड़कों की हालत बदतर ...