Lucknow News: किशोर पर शांतिभंग की कार्रवाई का नोटिस, पुलिस पर उठे सवाल
लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: पुलिस ने कागजी कार्रवाई की हड़बड़ी में 13 साल के आठवीं के छात्र को शांतिभंग की आशंका में नोटिस भेज दिया। नोटिस लेकर पुलिसकर्मी छात्र के घर पहुंचे तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई से छात्र इतना सहम गया कि वह घर से बाहर निकलने में भी डरने लगा। बुधवार को मोहनलालगंज एसीपी के पास सुनवाई के लिए बुलाए जाने पर छात्र ने पुलिस कार्रवाई के डर से जाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। मामला मोहनलालगंज सिसेंडी के एक गांव का है। कुछ माह पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मोहनलालगंज पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आरोप है कि इसी मामले में एक पक्ष के 13 साल के बेटे को भी शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया गया। बुधवार को छात्र को परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.