लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। किशोरी से दुष्कर्म और विरोध पर गला दबाकर पीटने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी संगीत हसीनपुरवा मोहल्ले का रहने वाला है। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि 20 अक्टूबर को पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित भाई के मुताबिक संगीत ने 15 बहन के साथ दुष्कर्म किया और विरोध पर गला दबाकर पीटा। चंगुल से छूटकर बहन ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ। तलाश के लिए दो टीमें लगाई गईं। शुक्रवार को आरोपी को पकड़ा गया। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के खिलाफ 2022 में उन्नाव के हसनगंज थाने में गैर इरादतन हत्या का केस भी दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...