Lucknow News: किशोरी घर से लापता, मुस्लिम युवक पर भगा ले जाने की आशंका
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: आशियाना क्षेत्र के भदरुख, बंगला बाजार से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने मुस्लिम युवक और उसके परिजनों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। भदरुख बंगला बाजार निवासी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह 9:30 बजे वह सोकर उठे तो 17 वर्षीय बेटी जाह्नवी घर पर नहीं थी। पिता का आरोप है कि समीर पुत्र मोहम्मद शरीफ पहले भी उनकी बेटी को भगाने का प्रयास कर चुका है। पवन ने समीर के अलावा उसकी बहन सिमरन, चाचा इमरान, अमान और पूरे परिवार पर मिलीभगत कर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गायब करने की आशंका जताई है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.