लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: कृष्णानगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने किरायेदार और उसके भाइयों पर साड़ी कारोबार में 16 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर आलमबाग कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।*कृष्णानगर के ओशोनगर निवासी सुजीत कुमार के अनुसार अम्बेडकर नगर जलालाबाद शाहजहांपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र रामनिवास पिछले 3 महीने से उनके मकान में किरायेदार था और साड़ी-सूट का व्यापार करता था। आरोप है कि शैलेंद्र व्यापार बढ़ाने के नाम पर उन्हें सूरत ले गया, जहां पीड़ित ने 2 लाख का बकाया चुकाया और अपनी फर्म अम्बिका एंटरप्राइजेज के नाम से 16 लाख का माल खरीदा। माल का कुछ हिस्सा आलमबाग की दुकान, कुछ ओशोनगर के घर और कुछ होटल मिलेनियम में रखा गया। परिवार के बाहर जाने पर आरोपी ने फर्जी तरीके से अम्बिका एंटरप्राइजे...