लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में इंदिरानगर के अमराई गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने किराना व्यवसायी उमेश के घर धावा बोला। उमेश उनकी पत्नी और बेटी को बदमाशों ने असलहे के जोर पर बंधक बना लिया। लोहे के राड, असलहे की बट से ताबड़तोड़ प्रहार कर सिर फोड़ दिया। नकदी अलमारी की लाक तोड़े। नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। हमले में घायल दंपति और उनकी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमेश की बजरंग चौराहे के पास किराने की दुकान है। शुक्रवार रात उमेश उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा सोई हुई थी। इस बीच एकाएक दो बजे रात घर में खटपट सुनकर सीमा की आंख खुली। सीमा उठी और कमरे से निकलकर घर में इधर उधर देखने लगी। इस बीच एक बदमाश ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। मुंह दबा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। लोहे की राड से...