Lucknow News: किराना दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से लगी आग
लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: अलीगंज के एलडीए मार्केट में बंद किराना दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। तेज धमाके के साथ कंप्रेशर फटने से बंद शटर के परखचे उड़ गए। आग लगने और धमाके दौरान दुकानदार नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। अलीगंज और फायर पुलिस ने आग पर काबू पाया। अलीगंज सेक्टर-ई स्थित नगर निगम कार्यालय के पास एलडीए मार्केट में अलीगंज के सुरेश कपूर की किराना दुकान है। मंगलवार दोपहर सवा दो बजे वह दुकान का शटर बंद करके घर निकल गए। उनके जाने के पांच मिनट बाद ही अंदर दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेशर तेज धमाके साथ फट गया। दुकान में अंदर आग लग गई। शटर के परखचे उड़ गए। दुकान के अंदर से धुआं और लपटें देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ओर इंदिरा नगर फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। मौजूद दूसरे दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.