Lucknow News: किराएदार ने मकान मालिक पर फायर झोंका, 2 बार मिस तीसरी में गोली चली
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया में बुधवार रात मामूली कहासुनी ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। किराएदार ने मकान मालिक और उनके परिवार के साथ मारपीट करने के बाद अवैध तमंचे से फायर करने की कोशिश की। दो बार ट्रिगर दबाने पर फायर मिस हो गया, जबकि तीसरी बार गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। भाग रहे आरोपी को 112 पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों की मदद से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उतरेठिया निवासी निजी व्यवसायी मोहित मिश्रा के मकान में कई किराएदार रहते हैं। आरोप है कि ढाई साल से किराए पर रह रहे अभिषेक श्रीवास्तव ने बुधवार रात करीब 12:30 बजे दूसरे किराएदार से बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: किराएदार ने मकान मालिक पर तान दी बंदूक, दो बार दबाया ट्रिगर तो फायर हुआ मिस, ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.