Lucknow News: किराएदार ने मकान मालिक पर तान दी बंदूक, दो बार दबाया ट्रिगर तो फायर हुआ मिस, तीसरी बार चली गोली
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया में बुधवार रात एक मामूली कहासुनी ने अचानक खूनी झड़प का रूप ले लिया। एक किराएदार ने मकान मालिक और उसके परिवार के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि अवैध तमंचे से फायरिंग भी कर दी। गनीमत रही कि दो बार ट्रिगर दबाने पर फायर मिस हो गया, तीसरी बार गोली तो चली लेकिन किसी को नहीं लगी। उतरेठिया में मोहित मिश्रा के मकान में कई किराएदार रहते हैं। आरोप है कि ढाई साल से किराए पर रह रहे अभिषेक श्रीवास्तव ने बुधवार रात करीब 12:30 बजे दूसरे किराएदार से हुई बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहित का बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा, तो अभिषेक गाली-गलौज पर उतर आया。
फिर निकाला तमंचा, दागी गोली विरोध करने पर आरोपी ने मोहित, उसके बेटे और परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.