Lucknow News: किराएदार ने खेलने के बहाने छत पर ले जाकर मासूम से की अश्लीलता
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके में किराए पर रहने वाले युवक ने मकान मालिक की पांच वर्षीय मासूम को खेलने के बहाने छत पर ले जाकर अश्लील हरकत की। बच्ची के सहमकर मां को आपबीती बताने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज के बैरी सालपुर निवासी शनि भारती एक निजी पैथोलॉजी में काम करता है और कुछ दिनों से पीड़ित परिवार के यहां किराए पर रह रहा था। मंगलवार शाम बच्ची के माता-पिता बाजार गए थे। बच्ची घर पर नाना के साथ थी। इस दौरान आरोपी शनि बच्ची को खेलने का बहाना बनाकर मकान की छत पर ले गया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: दो वर्षीय मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोप है कि सीढ़ियों पर उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के रोने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.