Lucknow News: कालीचरण में आम, आंवला समेत कई प्रजातियों के पौधे लगाए
लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। कालीचरण पीजी कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान और वर्ष 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत मंगलवार को परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रबंधक इं. वीके मिश्र और प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय की अगुवाई में आम, आंवला, जामुन, नींबू और कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यहां प्रबंधक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों के प्रति आदर और संरक्षण की परंपरा रही है। इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.