Lucknow News: कार से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास, फायरिंग
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: मलिहाबाद में कार सवार छह लोगों ने युवक की गाड़ी को तीन बार टक्कर मारकर हत्या का प्रयास किया। जान बचाकर भागने पर आरोपियों ने युवक की कार पर फायरिंग की। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर मलिहाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खड़ता निवासी अजय सिंह ने बताया कि 16 जुलाई की शाम छह बजे मां तारा को लेकर कार से तिलसुवा निवासी दोस्त लल्ला यादव के घर गए थे। मां को घर छोड़कर वह गांव के बाहर लल्ला यादव के फार्म हाउस पर आयोजित दावत में चले गए। देर रात पार्टी से निकलकर जब वह मां को लेने जा रहे थे, तभी दुधारा गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। अजय कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी ने कार को दो बार पीछे किया और फिर से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार से पांच लोग उतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.