लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: सरोजनी नगर। बंथरा में गुरुवार रात चोरों ने एक एटीएम बूथ के अंदर से बॉक्स खोलकर विद्युत आपूर्ति के लिए लगी तीन बैटरी चोरी कर ली। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने बंथरा थाने में मामले की तहरीर दी। बंथरा के पहाड़पुर निवासी शौर्य श्रीवास्तव के मुताबिक बनी मोहनलालगंज रोड पर पहाड़पुर गांव की सीमा में उनका कॉम्प्लेक्स है। उसमें एक एटीएम बूथ भी लगा है। शौर्य का कहना है कि गुरुवार रात नौ बजे तक वह एटीएम बूथ पर रहे। वह कुछ दूर कटी बगिया स्थित अन्य बूथ की निगरानी करने चले गए। वहां देखरेख कर जब रात साढ़े 10 बजे वापस लौटे तो पहाड़पुर सीमा स्थित काम्पलेक्स के एटीएम बूथ गेट के सामने कुछ मिट्टी मिला कचरा देखकर वह अंदर गए। संदेह होने पर बूथ के अंदर विद्युत आपूर्ति के लिए लगे बैटरी बॉक्स को खोलकर देखा तो उसके अंदर लगी तीन बैटर...