लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: अलीगंज में सोमवार देर शाम तीन युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी को खींचकर कार में डाल लिया। विरोध करने पर मुंह बंद कर दिया। उसे त्रिवेणीनगर में कमरे में ले गए। वहां उससे गैंग रेप किया। यह आरोप लगाते हुए किशोरी ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो को धर दबोचा और तीसरे की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार सिंह के मुताबिक, किशोरी अलीगंज इलाके की रहने वाली है। उसका आरोप है कि सोमवार शाम वह मार्केट जा रही थी। इस बीच बंधा रोड ढाल के पास कार सवार पूर्व परिचित छोटू उर्फ जतिन ने उसे रोक लिया। कार में दीपक व एक अन्य युवक था। तीनों ने कार के अंदर खींच लिया। त्रिवेणी नगर स्थित एक मकान में ले गए। वहां बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची। परिवारीजन...