Lucknow News: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा
लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: विभूतिखंड थाने के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोहिया अस्पताल की तरफ से ऑटो आ रहा था और कार सवार रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ऑटो को 50 मीटर तक घसीटती ले गई। पुलिस ने घायल ऑटो चालक को अस्पताल भिजवाया। उसकी पहचान रूपन के रूप में हुई है, जो गोमती विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और भाग गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.