लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में सालेहनगर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार के भीतर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान आशियाना थाना प्रभारी गजेन्द्र कुमार राय के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब एक बजे इलाके में एक लावारिस कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि कार करीब तीन दिन से उसी स्थान पर खड़ी थी। जब उसमें से तेज दुर्गंध आने लगी, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार अंदर से लॉक थी। विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए दरवाजा खोला गया, जिसमें एक युवक मृत अवस्था में मिला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्...