लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क पार कर रही 21 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती उछलकर कार के बोनट में फंस गई और 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी तहसीन बानो परिवार के साथ तेलीबाग की ब्रिज विहार कॉलोनी में रहती थी। वह गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। पिता खुर्शीद अहमद निजी सुरक्षा गार्ड हैं। परिवार में मां तस्लीम बानो और दो छोटी बहनें तहरीन बानो व अनाया हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तहसीन ड्यूटी के लिए निकली थी। कुम्हार म...