लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: पारा इलाके में पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे एक कार सवार ठेकेदार ने बुधवार को दबंगों पर कार का पीछा कर हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हमले से बचने के लिए कार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगाई तो रास्ते में तीन बाइकों और एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। कार सवार ठेकेदार ने जान बचाने के लिए बुद्धेश्वर चौकी पहुंचकर शरण ली। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों और घायलों ने भी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कृष्णानगर के पंडित खेड़ा निवासी रंजीत यादव मकान बनाने की ठेकेदारी करते हैं। रंजीत ने बताया कि बुधवार दोपहर वह पत्नी और बच्चे के साथ कार से पत्नी का बीएड में दाखिला कराने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पारा क्षेत्र से गुजरी, तभी बाइक सवार कई अज्ञात लोग...