Lucknow News: कार्यालय में घुसकर भाजपा पार्षद पर पिस्टल तानी, समर्थकों संग थाने पर प्रदर्शन
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: शारदा नगर वार्ड के भाजपा पार्षद हिमांशु अंबेडकर को गुरुवार सुबह पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके विरोध में पार्षद अपने समर्थकों के साथ आशियाना थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आशियाना थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। काफी मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हो सका। शारदा नगर वार्ड के पार्षद हिमांशु अंबेडकर की ओर से आशियाना पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के अनुसार गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे वह रतन खंड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मौजूद थे। इसी दौरान पांच से छह युवक उनके कार्यालय पर पहुंच गए। जातिसूचक शब्दों के साथ ही गालियां देते हुए उन पर आरोपियों ने पिस्टल तान दी। पार्षद को जान से मारने की धमकी दी।पार्षद के कार्यालय पर भीड़ जुटते ही आरोपी युवक मौके से धमकाते हुए फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.