Lucknow News: कार्यकारिणी उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा में घमासान, महापौर और संगठन आमने-सामने
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। स्थिति यह है कि जिस बैठक में उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़नी है, उसी बैठक की जानकारी को लेकर महापौर और संगठन के बीच मतभेद दिखाई दे रहे हैं। इससे पार्टी के भीतर समन्वय और संवाद पर भी सवाल उठने लगे हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार सुबह 9 बजे कार्यकारिणी की बैठक बुलाने की घोषणा की है। इस बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी बैठक की जानकारी तक नहीं दी गई है।
न चर्चा हुई, न सूचना मिली नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने साफ कहा कि कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के नाम को लेकर संगठन स्तर पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.