Lucknow News: कारोबारी पर जानलेवा हमला, लूट का आरोप
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: गुडंबा। बख्शी का तालाब के कोटवा निवासी कारोबारी धर्मेंद्र यादव ने 18 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। धर्मेंद्र ने बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह जानकीपुरम के मुस्लिम नगर स्थित अपनी मार्केट से साथी सुमित यादव के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे शाहीब, साहिल, पुररी, सलमान, गुलशन, अल्फान व 12 अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में धर्मेंद्र व सुमित को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने उनसे 31 सौ रुपये और सोने की चेन लूट ली। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग महिला की चेन लूटने वाले दो बदमाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.