लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: निबंधन विभाग का एसबीआई से हुआ करार लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा बैनामा कराने के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना और आसान होगा। निबंधन विभाग ने मंगलवार को इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक से करार किया है। निबंधन विभाग के अपर महानिरीक्षक निरंजन कुमार और बैंक प्रबंधन से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है।

शुल्क जमा करने की प्रक्रिया बैनामा करने के लिए विक्रय मूल्य या डीएम सर्किल रेट का एक प्रतिशत शुल्क जमा करना होता है। 20 हजार रुपए तक तो कैश जमा हो जाता है लेकिन उससे ऊपर आनलाइन जमा करना पड़ता है। अभी कोषागार के माध्यम से निबंधन विभाग के खाते में शुल्क जमा होने की व्यवस्था है। अक्सर सर्वर धीमा होने के कारण शुल्क जमा करने में घंटो बर्बाद हो रहा है। इससे निजात पाने के लिए विभाग ने एसबीआई के म...