Lucknow News: काम की खबर: कानपुर एक्सप्रेस वे पर 27 से करें बस का सफर
लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: लखनऊ। वरिष्ठ संवाददातालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस संचालन की तारीख तय हो गई। बसों की संख्या और समय सारणी बनने के बाद बसों का संचालन 27 जुलाई सोमवार से शुरू करने की तैयारी है। सभी डिपो के एआरएम को निर्देश देते हुए कहा गया है कि बसों की समय सारणी, गंतव्य स्थान, स्टॉपेज और किराया का ब्योरा टिकट मशीन में दर्ज करा लिया जाए।क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर ग्रीन एक्सप्रेस के नाम से साधारण बसों का संचालन आलमबाग बस टर्मिनल से कराया जाएगा। बसों की समय सारणी सुबह सात बजे से शुरू होगी । अंतिम सेवा रात दस बजे तक यात्रियों को मिलेगी। लखनऊ-कानपुर वाया एक्सप्रेस वे की 90 किलोमीटर एक घंटे 45 मिनट में पूरी होगी। एक्सप्रेस वे पर टोल महंगा होने के नाते प्रति यात्री 151 रुपया किराया देना होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.