Lucknow News: कानपुर रोड किनारे झाड़ियों में मिला युवक
लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक शनिवार को थाना क्षेत्र में करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालत में अचेत पड़ा मिला। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे राहगीरों ने सूचना दी कि सरोजनीनगर के नादरगंज क्षेत्र में कानपुर रोड किनारे टूल रूम के पास झाड़ियों के बीच एक युवक अचेत पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक कानपुर रोड से करीब 20 मीटर दूर टूल रूम बाउंड्री की तरफ झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस के मुताबिक उसे बाहर निकलवाया गया तो वह बेहोशी की हालत में था। दोनों पैरों के घुटनों में चोट लगी थी और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, सिर्फ भूरे रंग की लोअर पहने था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.