Lucknow News: काकोरी में वेतन में कटौती से नाराज बिजलीकर्मी टॉवर पर चढ़ा
लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: काकोरी के चौधरी खेड़ा स्थित एफसीआई उपकेंद्र में लगातार तीन महीने से पूरा वेतन नहीं मिलने से नाराज एक संविदा लाइनमैन पावर हाउस परिसर में लगे टॉवर पर चढ़ गया। इसकी सूचना से विभागीय अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। सेमरामऊ निवासी विकास यादव (26) एफसीआई पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। विकास ने बताया कि उन्हें करीब 13 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है। नौकरी के शुरुआती दो महीने उन्हें पूरा वेतन मिला। इसके बाद पिछले तीन महीने से हर माह वेतन में कटौती की जा रही है। रविवार को भी जब उन्हें पूरी तनख्वाह नहीं मिली तो नाराज होकर टॉवर पर चढ़ गए। विकास ने कहा कि त्योहार है और मेरा भी घर है, लेकिन कंपनी पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.