Lucknow News: काकोरी में मांझे से कटा प्रॉपर्टी डीलर का गला, 10 टांके लगे
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता।काकोरी नगर पंचायत के बाहर गुरुवार सुबह चाइनीज मांझे की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर का गला कट गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गले में 10 टांके लगाए हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी 41 वर्षीय अजमी हुसैन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बेटे रहीम जैदी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अजमी बाइक से बिना हेलमेट काकोरी स्थित अपने बकरी फार्म हाउस से घर लौट रहे थे। रहीम ने बताया कि पिता जैसे ही नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर लटका मांझा उनके गले में फंस गया। तेज रफ्तार के कारण मांझा गले को चीरता चला गया। जब तक अजमी बाइक रोक पाते, उनका गला काफी कट चुका था और खून बहने लगा।लहूलुहान हालत में उन्होंने किसी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.