Lucknow News: काकोरी में प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी
लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: काकोरी के मायापुरी कॉलोनी में शकुंतला विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के निर्माणाधीन मकान से चोर चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। आशियाना के सेक्टर-एन निवासी प्रोफेसर सीके दीक्षित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में निदेशक हैं। पीड़ित ने बताया कि उनका एक मकान काकोरी के मायापुरी कॉलोनी में है। जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि मकान की देखरेख भांजा अभिषेक कर रहा था। पीड़ित ने बताया कि 21 जून को वह भांजे अभिषेक संग इलाहाबाद और फिर चित्रकूट चले गए थे। वह लोग बुधवार को लौटकर घर आए थे। गुरुवार रात भांजा मकान पर गया तो कमरे में रखी चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और अन्य सामान ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.