Lucknow News: काकोरी में जब्त 1675 किग्रा दूषित मिठाई व एक हजार लीटर घोल हुआ नष्ट
लखनऊ, अगस्त 22 -- Lucknow News: काकोरी के हरदोईया लाल नगर स्थित मैसर्स शिवाक्षी स्वीट्स पर छापेमारी में संदूषित पाई गई 1675 किलोग्राम मिठइयों और एक हजार लीटर घोल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासान विभाग की टीम ने शनिवार को नष्ट करा दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल ने कारोबारी संजीत कुमार की उपस्थिति में दोबारा निरीक्षण किया। कारोबारी से ही पास में ही गड्ढा खोदा गया, जिसमें समस्त सामग्री नष्ट कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.