Lucknow News: काकोरी के तालाब में नहाने के लिए कूदा युवक डूबा
लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: काकोरी। रेवरी गांव में बुधवार शाम को नहाने के लिए तालाब में कूदा एक युवक डूब गया। युवक को तालाब में डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर और एसडीआरएफ टीम के जरिए तालाब में युवक की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रात तक युवक का पता नहीं चला। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि स्थानीय रेवरी गांव में किसान बल्लू (35) बुधवार शाम को गांव में बने तालाब में नहाने के लिए कूदा था। इधर हो रही बारिश से तालाब में अधिक पानी भरा है। बल्लू तालाब में नहाते समय डूबने लगा। उसने तालाबा से बाहर निकलने के लिए काफी प्रयास किया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तालाब के गहरे पानी में तलाश की। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.