लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: इटौंजा,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ मेंनगर पंचायत इटौंजा में सोमवार को कांवड़ यात्रियों के पहुंचने पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि यह कांवड़ यात्रा गुरुवार को कानपुर स्थित बिठूर के लिए रवाना हुई थी, जहां से यात्रियों ने पवित्र गंगाजल लिया। सोमवार को गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ यात्रियों ने निगोहा नाथ मंदिर पहुंचकर शिवलिंग का विधिवत जलाभिषेक किया। "हर-हर महादेव" के जयकारों और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए जब कांवड़ यात्री इटौंजा की सीमा में दाखिल हुए, तो वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- लोहाघाट में कांवड़ियों का स्वागत किया श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद जब यात्रा नगर पंचायत का...