Lucknow News: कांग्रेस सेवादल ने गांधी जयंती पर साइकिल बांटी
लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर सोमवार को एमएल पाल इंटर कॉलेज में कांग्रेस सेवादल की ओर से सम्मान और पुरस्कार का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 1317 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में से कुल 198 विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आयुषी को 32 इंच का एलईडी टीवी दिया गया। द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः सुप्रिया और फैसल को मिला। दोनों विजेताओं को साइकिल पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को स्मार्ट वॉच प्रदान की गईं। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल से जुड़े अखिलेश कुमार वर्मा, संदीप पाल, साहबाज खान, राजेश सिंह 'काली', अमीर हमजा सिद्दीकी, मो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.