Lucknow News: कांग्रेस कमेटी ने गांधी के आदर्शो पर चलने की शपथ ली
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महात्मा गांधी व पूर्व पीएम भारत रत्न स्व लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तरी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कार्यक्रम में गांधी के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। संगोष्ठी में उत्तर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी किश्वर जहां, शहर उपाध्यक्ष नकी रजा, हसीन सिद्दीकी, आफताब मोहसिन, आकिल हुसैन, फैजान अली, एडवोकेट अनिल निषाद, रामदीन रावत, संजय वाल्मीकि आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: नागरिक चेतना पार्टी कार्यालय पर मनाई गांधी जयंती यह भी पढ़ें- Kausambi News: गांधी-शास्त्री के साथ मसूरियादीन पासी को कांग्रेसियों ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.