Lucknow News: कल शाम तक पूरे करने होंगे मिशन कर्मयोगी के दो कोर्स
लखनऊ, नवम्बर 4 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता मिशन कर्मयोगी के तहत सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को छह नवंबर तक दो कोर्स पूरे करने होंगे। प्रमुख सचिव नियुक्ति व कार्मिक एम. देवराज ने मिशन कर्मयोगी के तहत दो कोर्स पूरे किए जाने का आदेश जारी किया है। कहा गया है कि छह नवंबर की शाम चार बजे तक दो कोर्स पूरे किए जाने की अपेक्षा है। कोर्स पूरे करने के लिए इस बीच कोई विभागीय बैठक न किए जाने का निर्देश भी दिया गया है। सभी कोर्स पूरे करने में 109938 की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं अभी भी निष्क्रिय यूजर बड़ी संख्या में हैं, जिन्होंने अब तक एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.