Lucknow News: कल्याणपुर की सड़कों पर अतिक्रमण से जाम का संकट
लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: कल्याणपुर से जगरानी अस्पताल की ओर जाने वाले रिंग रोड पर अतिक्रमण से स्थानीय लोगों और राहगीरों को रोज जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। दुकानदारों ने सड़क किनारे फुटपाथ कब्जाकर दुकानें बढ़ा ली हैं, इससे सड़क संकरी हो गई है। लिहाजा अक्सर यहां जाम में वाहन रेंगते नजर आते हैं। अतिक्रमण से यहां दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्यतः पांच मिनट में तय होने वाला सफर जाम के कारण आधे घंटे तक का हो जाता है। अतिक्रमण के कारण वाहनों से पैदल चलने वाले टकराकर घायल हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.