Lucknow News: कलेक्ट्रेट में बिजली गुल, अधिकारी नदारद और फारियादी मायूस
लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: चेहल्लुम की छुट्टी भले न रही हो लेकिन सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में छुट्टी का ही माहौल रहा। न तो कम्प्यूटर चल रहे थे और न कोई अधिकारी आदेश देने के लिए मौजूद था। लिहाजा कुछ कर्मचारी अंधेरे कमरों में बैठकर तो कोई बरामदे में बैठकर गप्पे लड़ा था। बारिश के कारण कुछ फरियादी पहुंचे जरूर, लेकिन फरियाद सुनने वाला कोई नहीं था। लिहाजा उनको मायूस लौटना पड़ा। यह हाल प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है, जहां बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था तो है लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। अभी कुछ माह पहले 250 किलोवाट का जनरेटर खरीदा गया। उसे स्थापित भी कर दिया गया लेकिन वह महज शोपीस बनकर रह गया है। बताया गया कि लिक्विड यूरिया न होने से जनरेटर नहीं चल पा रहा है।
बिजली आपूर्ति में बाधा बिजली आपूर्ति के लिए यहां बिजली विभाग ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.