लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को चित्रकूट प्रसंग, राम-भरत मिलाप, सूर्पनखा नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीता हरण, राम विलाप, राम शबरी भेंट, राम हनुमान भेंट व राम सुग्रीव मैत्री, बाली वध सहित अनेक दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला के पात्रों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय व गायन से दर्शकों का मनमोह लिया। जिसमें मुख्य रूप से सूर्पनखा बनी नीता बोरा, रावण बने केडी जोशी(दर्शन), मारिच के रोल में मनीष उपाध्याय, जोगी रावण बने गोविन्द सिंह बोरा, हनुमान बने आनन्द सिंह कपकोटी, सुग्रीव-प्रज्जवल सहित अन्य पत्रों का अभिनय उत्कृष्ट रहा। सांस्कृतिक सचिव आनन्द सिंह कपकोटी के निर्देशन में कलाकारों ने विभिन्न रागों पर आधारित चौपाइयों को गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।इस...