Lucknow News: कर्ज उतारने के लिए पांच दोस्त बने चोर, शराब पार्टी के बाद घर में की थी चोरी
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र के एकतानगर साहू कॉलोनी में शहीद शैलेन्द्र सिंह तोमर के बंद घर से लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान चोरी करने वाले पांच दोस्तों को पुलिस ने गुरुवार को डलौना रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस को 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी। पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान इन युवकों ने शराब पार्टी करने के बाद इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के धुंधगढ़ निवासी शुभम (24), शनि कुमार (21) और दिलीप (20) तथा बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी गांव निवासी गोविंद लाल (26) और नितिन (19) शामिल हैं。
बुकिंग के बहाने की रेकी, फिर बनाया चोरी का प्लान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.