Lucknow News: कर्ज उतारने के लिए दोस्तों ने शराब पार्टी के बाद शहीद के घर की चोरी
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: पीजीआई के एकता नगर साहू कॉलोनी में शहीद शैलेंद्र सिंह तोमर के बंद घर में लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान चोरी करने वाले पांच दोस्तों को पुलिस ने डलौना रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान युवकों ने शराब पार्टी के बाद चोरी की। पीजीआई पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में रायबरेली शिवगढ़ के धुंधगढ़ निवासी शुभम, शनि कुमार व दिलीप और बछरावां सब्जी गांव के गोविंद लाल और नितिन हैं। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश दिलीप सप्ताह भर पहले ऑटो की बुकिंग लेकर एकता नगर साहू कॉलोनी गया था। वहां उसने पड़ोस के एक मकान की रेकी की, जिसकी बाउंड्री पर ग्रिल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.