Lucknow News: करवा चौथ पर छलका तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार का दर्द
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: सआदतगंज तिहरे हत्याकांड से प्रभावित तिवारी परिवार का दर्द करवा चौथ पर छलक पड़ा। अपनों को खोने के गम में डूबी परिवार की महिलाओं ने जीने की इच्छा नहीं होने की बात कही। गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल पदाधिकारियों के साथ परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। संदीप बंसल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है। सरकार, संगठन और व्यापारी समाज उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सुयश तिवारी बाजारखाला क्षेत्र में कारोबार करते थे और व्यापार मंडल से जुड़े थे। उनके परिवार को सहारा देना संगठन की जिम्मेदारी है। परिवार से मिलने पहुंचे सआदतगंज और बाजारखाला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी परिजनों को हिम्मत बंधाई। इस दौरान यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.