लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। नरही स्थित करबला मोतमदुद्दौला आगा मीर की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप, अवैध निर्माण की कोशिश और हरे-भरे पेड़ों की कटाई के खिलाफ शुक्रवार को इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करबला का जायजा लिया और अपना विरोध दर्ज कराया।मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि आज हम केवल जायज़ा लेने और पुलिस को ज्ञापन सौंपने के लिए आए हैं, लेकिन यदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो हम विरोध प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में स्वयं कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि यह अपराध उनकी नाक के नीचे हुआ है। मौलाना ने कहा कि करबला मोतमदुद्दौला आगा मीर की जमीन पर जिन पेड़ों को काटा गया है, उसमें अधिकारियों की मिलीभगत होने की आशंका है। उ...