Lucknow News: करंट लगने से युवक की मौत
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: लखनऊ। तेलीबाग चौराहे पर मंगलवार सुबह करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बहराइच के लोनही टेपरा गांव निवासी दिलीप कुमार (20) तेलीबाग चौराहे पर सुशील की चाय की दुकान पर काम करता था। मंगलवार सुबह पांच बजे वह दुकान से निकलकर पास स्थित फुटपाथ पर चढ़ने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फुटपाथ के पास लगी एक पान की गुमटी की सरिया में करंट उतरा हुआ था। जैसे ही दिलीप ने सहारे के लिए सरिया पकड़ी, वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.