Lucknow News: करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत, पत्नी झुलसी
लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए स्विच में तार लगा रहे चालक बबलू (32) की करंट लगने से मौत हो गई। पति को बचाने के लिए दौड़ी पत्नी बिट्टो भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, झुलसी पत्नी का इलाज चल रहा है। माल के मुन्नू खेड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक बबलू शनिवार शाम को घर पर अपना रिक्शा चार्जिंग के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में बबलू आ गए। पति को करंट से तड़पते देख पत्नी बिट्टो उन्हें बचाने के लिए लकड़ी के डंडे से तार हटाने लगी। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद पड़ोसियों ने तार हटाकर दंपति को बचाने का प्रयास किया。
परिवार में मच गया कोहराम परिजनों और ग्रामीणों ने दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.